फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने किया रेप, बेटी हुई गर्भवती

Sat, 18 Jan 2014 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए, एक बाप ने सारी हदें पार कर दी।
विज्ञापन


बेंगलुरू में एक 55 वर्षीय आदमी को अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा है। 55 वर्षीय अधेड़ आदमी पिछले तीन महीने से अपनी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था।

तीन महीने तक लगातार किए गए शारीरिक शोषण से 16 वर्षीय बेटी गर्भवती हो गई है।

पीड़ित लड़की की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला रामानागारम जिले के डोडा बस्ती के निकट भुवनेश्वरीनर के केनेगरी की है। आरोपी व्यक्ति एक लेबर है और उसकी पत्नी गारमेंट फैक्टरी में काम करती है।

यह मामला तब सामने आया जब लड़की की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह अपना इलाज करवाने के लिए डोड्डा बस्ती के ईएसआई अस्पताल के लिए गई थी।

जांच में डॉक्टरों ने पाया कि लड़की गर्भवती है। इसकी सूचना तुरंत डॉक्टरों ने लड़की की मां को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें