इलाहाबाद के सुरवल चंदेल गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत में ही किसान रामबहादुर उर्फ प्रधान का कत्ल कर दिया गया। उसे लकड़ी की पटरियों से पीटकर मार डाला गया। परिवार के लोगों ने लाश देखी तो चीख-पुकार और हंगामा मच गया। पुलिस पहुंची और खोजी कुत्ते को बुलाया।
शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आक्रोशित लोगों ने रीवा मार्ग पर चक्काजाम भी किया।
सुरवल चंदेल गांव निवासी 36 वर्षीय रामबहादुर आदिवासी उर्फ प्रधान के पास अपना खेत नहीं था। वह दूसरों से बंटाई पर खेत लेकर फसल लगाता था।