फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज रांउडअपः पढ़ें दिनभर की खास खबरें, क्या रहा खास

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने ही एक बयान पर मुश्किल में फंस गई हैं। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर पलटवार किया है।
विज्ञापन


मायावती ने स्मृति ईरानी से कहा कि वह रोहित मामले पर उनके जवाब से सहमत नहीं हैं तो क्या अब वो अपना सिर कलम करेंगी। बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि मैं एक फीसदी भी केंद्रीय मंत्री के बयान से सहमत नहीं हूं। ऐसे में अब उन्हें अपना सिर कलम करके मेरे कदमों में डाल देना चाहिए।

दरअसल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा था कि अगर रोहित मुद्दे पर मेरा बयान बीएसपी अध्यक्ष को पसंद नहीं आया तो मैं अपना सिर कलम कर दूंगी। इसी मुद्दे पर मायावती ने उन पर निशाना साधा।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने रोहित मामले पर जो भी जवाब दिया वह ठोस नहीं था। उन्होंने कहा कि मैंने मंत्री जी से पूछा था कि आखिर रोहित मामले पर बनाई गई जांच कमेटी में कोई दलित सदस्य होगा। इस पर उनका संतोषजनक जवाब नहीं आया।

मायावती ने स्मृति के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जाति के आधार पर कोई फैसला नहीं होता। माया के मुताबिक यहां आजादी के बाद से ही जाति के आधार पर बंटवारा देखने को मिला है।

रोहित की मां ने स्मृति पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

रोहित वेमुला के दोस्त प्रशांत ने शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ईरानी तथ्यों को छिपा रही हैं और वेमुला मामले में सही जानकारी देश के सामने नहीं ला रही।

गौरतबल है कि गुरुवार को संसद में बहस के दौरान स्मृति ईरानी ने रोहित वेमुला मामले में देश के सामने सरकार का पक्ष रखा था। इसके अलावा उनकी बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ तीखी बहस भी हुई थी। सदम में ईरानी ने कहा था कि रोहित वेमुला मामले की जांच कर रहे समिति में एक दलित प्रोफेसर भी शामिल था।

प्रशांत और रोहित के परिवार ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर स्मृति के दावों का खंडन किया। परिवार का कहना है कि स्मृति ने पहले रोहित वेमुला मामले में पहले भी देश को गुमराह किया था और अभी भी कर रही हैं। स्मृति ईरानी के गलत बयानबाजी के लिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?

प्रमोद तिवारी ने फ्रीडम को बताया सबसे बड़ा घोटाला

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने 'फ्रीडम 251' स्मार्टफोन मोबाइल को सबसे बहुत बड़ा घोटाला करार दिया है। उन्होंने महज 250 रुपए में जनता को स्मार्टफोन देने की बात कहने वाले कंपनी को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान तिवारी ने सरकार से सवाल किया कि आखिर कैसे कोई कंपनी महज 250 रुपए में स्मार्टफोन दे सकती है। उन्होंने बताया कि कंपनी खुद यह बयान दे चुकी है कि वह 1400 रुपए में फोन खरीदेगी। ऐसे में वह 250 रुपए में जनता को फोन कैसे बेच सकती है। उन्होंने कहा कि कंपनी के मुताबिक अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस फोन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है ऐसे में कंपनी को बिना कुछ किए ही करोड़ो रुपए भी मिल गए हैं।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला करने जा रही है इस फोन को 'मेक इन इंडिया' के नाम से लॉन्च किया गया लेकिन यह तो 'मेक इन फ्रॉड' बनकर रह गया है। स्मार्टफोन के उद्घाटन में भाजपा ने नेता भी शामिल हुए थे। इसका मतलब साफ है कि इस घोटाले में भाजपा का हाथ है।

पांच लोग बाकी सांसदों की आवाज नहीं दबा सकते

जेएनयू और रोहित वेमूला मामले पर राज्यसभा में शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ। लगातार बढ़ते हंगामे और सदस्यों के आचरण से सभापति और उपसभापति भी व्यथित नजर आए।

कई बार ताकीद करने के बाद भी विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा तो उपसभापति ने उन्हें यह कहकर नसीहत दी कि पांच लोग शोरशराबा और हंगामा करके बाकी सांसदों की आवाज नहीं दबा सकते। हालांकि उनके यह कहने के बाद भी सांसदों ने हंगामा जारी रखा।

बता दें कि राज्यसभा में पिछले दो दिनों से लगातार हंगामे की उपस्थिति बनी हुई है। विपक्ष रोहित वेमूला और जेएनयू मुद्दे पर लगातार सरकार और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को निशाने पर बनाए हुए है।

हालांकि लोकसभा में जोरदार भाषण के बाद स्मृति ने राज्यसभा में भी कुछ इसी अंदाज में माहौल बनाने का प्रयास किया था लेकिन विपक्षी सासंदों को उनकी सफाई रास नहीं आई। वहीं महिषासुर मुद्दे पर भी स्मृति के बयान से विपक्ष खासा नजर आया।

मुरथल में महिलाओं से रेप के मामले में बनी जांच कमेटी

हरियाणा में जाट आंदोलन के समय हुए बवाल के दौरान सोनीपत के मुरथल के पास महिलाओं से गैंगरेप मामले में हरियाणा के डीजीपी वाईपी सिंघल ने प्रेस कांफ्रेस की।

उन्होंने बताया कि मुरथल मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। डीआईजी राजश्री सिंह के नेतृत्व में बनाए गए इस जांच कमेटी में दो महिला डीएसपी भी श‌ामिल हैं। उन्होंने तीनों के मोबाइल नंबर जारी करते हुए पीड़ित पक्ष के सामने आने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान सोनीपत के मुरथल के पास उपद्रव के दौरान गैंगरेप के मामला सामने आने के बाद हरियाणा में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।

जांच कमेटी में शामिल तीनों अधिकारियों का नंबर इस प्रकार है-
डीआईजी राजश्री सिंह- 9729995000
डीएसपी भारती डबास- 8053882302
डीएसपी सुरेंद्र कौर- 9729990760

खली ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दी चुनौती, फिर लडूंगा मैं

हल्द्वानी की रिंग में विदेशी रेसलरों के द्वारा घायल किए गए द ग्रेट खली ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान खली ने कहा कि मैं अपने साथ हुए धोखे का बदला 28 फरवरी को रिंग में लूंगा। खली ने कहा कि मैं सिर के बदले सिर फोड़ूंगा और खून के बदले खून बहाऊंगा।

हालांकि डॉक्टरों ने खली को फिलहाल फाइट करने से मना किया है। मीडिया द्वारा स्क्रीप्डेट रेसलिंग के सवाल पर खली ने कहा कि हल्‍द्वानी में हुई फाइट भी असली थी और खून भी असली था। हल्द्वानी में हुई फाइट में घायल हुई ‌‌विदेशी म‌हिला रेसलर के कंधे का ऑपरेशन होना है। ‌जिस कारण वह 28 फरवरी को देहरादून में होने वाले मुकाबले में ‌‌हिस्सा नहीं लेंगी।

खली ने बताया कि मैक्स हॉस्पिटल में हो रही भीड़ के चलते वह मुख्यमंत्री आवास में आ गए हैं। खली की हालत में सुधार देखते हुए डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। जिसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए।

अमेरिकी सांसद ने किया पाकिस्तान को एफ 16 देने का विरोध

पाकिस्तान को लॉकहीड मार्टीन के एफ-16 विमानों को बेचे जाने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इस बार भारत ने नहीं बल्कि खुद अमेरिकी सीनेटर ने इसका विरोध किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए अमेरिकी कांग्रेस के सामने एक प्रस्ताव रखा।

सीनेट के ऑर्म्ड सर्विसेस कमेटी के चेयरमैन जॉन मकैन ने गुरुवारो को पाकिस्तान को दिए जाने वाले एफ-16 विमानों की डील पर एक बार फिर से सुनवाई करने का प्रस्ताव रखा। उनका मानना है कि इस मुद्दे पर संसद में एक बाद फिर से चर्चा होनी चाहिए। हालांकि, एक अन्य सीनेटर रैंड पॉल ने इसके विरोध में कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा।

गौरतलब है कि हाल में पाकिस्तान को आठ एफ-16 विमान दिए जाने के अमेरिका के फैसले पर भारत ने विरोध दर्ज कराया था। इतना ही नहीं भारत ने अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा को भी तलब किया था।

गुंडागर्दी करने वाले तीनों वकीलों को नोटिस

जेएनयू में देशद्रोह के नारे लगाने के आरोपी ‌छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पटियाला हाउस कोर्ट में वकीलों द्वारा हुई पिटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज तीनों आरोपी वकीलों को ‌नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में सुप्रीम कोर्ट ने तीनों वकीलों से पूछा है कि उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करने की कार्रवाई क्यों न की जाए।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट में कन्हैया की पेशी के दौरान हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर इस मामले की एसआईटी जांच कराने को कहा है।

बता दें कि जब 15 फरवरी को कन्हैया की पेशी हुई थी तो उसे वकीलों ने पीटा था और उस वक्त भी स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 5 वकीलों का पैनल गठित कर पटियाला हाउस कोर्ट की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए भेजा था।

मालूम हो कि जेएनयू मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है जिसमें आज सुप्रीम कोर्ट ने तीनों आरोपी वकीलों को नोटिस जारी‌ किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।

मसूद अजहर पर कार्रवाई के लिए यूएन पहुंचा भारत

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद की घेराबंदी के लिए भारत ने संयुक्‍त राष्ट्र से उसके सरगना मसूद अजहर का नाम प्रतिबंधितों की सूची में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में भारत ने संयुक्‍त राष्ट्र की कमेटी 1267 से निवेदन किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में बयान दिया था कि 'मैं पूर्व में ही यह पुष्टि कर चुका हूं कि हम जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का नाम प्रतिबंधितों की सूची में शामिल करनवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की 1267 कमेटी से मांग करेंगे। यह अजीब विसंगति है कि उसके संगठन का नाम संयुक्‍त राष्ट्र के प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल है लेकिन उसके मुखिया का नहीं।'

हमने इस संबंध में पूर्व में ही अलकायदा, तालीबान और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े संगठनों की सूची 1269 कमेटी को सौंप दिए थे। ऐसे में अब कुछ भी इस संबंध में खुलासा करने के लिए नहीं रह गया है। पूर्व में मसूद अजहर का नाम प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल करवाने का भारत का प्रयास चीन के अवरोध के कारण विफल हो गया था।
विज्ञापन

पिता का शव लेकर जा रहे अफसर की हादसे में मौत

जम्मू के डोडा ज‌‌िले में एक द‌िल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गए। मरने वालों में एक के केएएस अफसर, उसकी बीबी और सास शाम‌‌िल हैं।

हादसा सुबह के वक्त हुआ जब यह पर‌िवार जम्मू से डोडा जा रहा था। डोडा से 13 क‌िमी दूर ख‌िलानी के पास अचानक कार का संतुलन ब‌िगड गया और कार गहरी खाई में जा ग‌िरी। इस हादसे में केएएस अफसर कल्याण स‌िंह उनकी पत्नी और इनकी सास की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इस सभी घायलों को जम्मू मेड‌िकल कालेज के ल‌िए र‌ेफर कर द‌िया है। यह सभी लोग डोडा ज‌िले के जोधपुर के रहने वाले थे।

कल्याण स‌‌िंह के प‌िता की कल जम्मू में मौत हो गई थी। वह एक महीने से जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती थे। कल्याण स‌िंह उनका शव लेकर अपने पैत़ृक न‌िवास जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें