फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रेप: बिग बॉस प्रतियोगी का सच आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस सीजन पांच की प्रतियोगी पूजा मिश्रा पर दुराचार का झूठा मामला दर्ज करवाने को लेकर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। पूजा ने उदयपुर में दुराचार का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह झूठा पाया गया है। अब उदयपुर पुलिस इस मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाने और अदालत से पूजा पर कार्रवाई की इजाजत देने की अपील करने की तैयारी कर रही है।

अंबामाता थाने के एसएचओ जितेंद्र आंचलिया ने बताया कि पूजा मिश्रा ने 16 अप्रैल को झूठी एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट और सीसीटीवी कैमरों की जांच में भी वह तथ्य नहीं पाए गए, जो पूजा ने बताए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेहोशी की हालत में उनके साथ दुष्कर्म किया था!

जितेंद्र ने कहा कि पुलिस अदालत में इस मामले की एफआर लगाने और पूजा पर कार्रवाई करने की अपील करेगी। पूजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि पिछले दिनों कैलेंडर शूट के दौरान जब वह रेडिसन ब्लू होटल में ठहरीं थीं, तो उस दौरान होटलकर्मियों ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाया था और फिर बेहोशी की हालत में उनके साथ दुष्कर्म किया था।

पूजा ने पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने के प्रयास किए, लेकिन बाद में वह अपनी ही बात से पलटीं और दुराचार का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक पूजा ने पहले कहानी बनाई और फिर उन्होंने पुलिस थाने के बाहर हंगामा कर मामला दर्ज करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें