प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक और हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि आज विरोधियों की आवाज दबाई जा रही है जबकि अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
जाने माने पत्रकार स्वर्गीय विनोद मेहता को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सोनिया ने कहा कि वर्तमान माहौल में जब विरोधियों को दबाया जा रहा हो, जब अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही हो, जब समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को खतरा हो और जब कट्टरता व रूढ़िवाद बिना किसी रोकटोक के हर तरफ पनप रहा हो, तो ऐसे में विनोद मेहता के काम बहुत याद आते हैं।
इससे पहले सोनिया पीएम मोदी पर चुनिंदा लोगों के लिए एक व्यक्ति द्वारा कुछ लोगों की सरकार चलाने का आरोप लगा चुकी हैं।