स्पेन में पुलिस ने एक फर्जी जेम्स बॉन्ड को गिरफ्तार किया है। वह खुद को जासूस बता रहा था। उस पर आरोप है कि वो जासूसी में सेक्स के इस्तेमाल के लिए लड़कियों की भर्ती भी करता था।
हफ पोस्ट के अनुसार, 56 वर्षीय फर्जी जासूस को इस हफ्ते वेलेंसिया में गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी युवक लड़कियों को जासूसी के लिए भर्ती कर रहा था। उसने लड़कियों को हर माह 1,35,000 रुपए वेतन देने की पेशकश की थी।
सेक्रेटरी के इश्क में पड़े जज साहब, रच डाली साजिश!
लेकिन इसके लिए शर्त यह थी कि जासूसी में होने वाले सेक्स के इस्तेमाल समेत सभी प्रशिक्षण में खरा उतरना होगा। उसके पास से कुछ हथियार, आधुनिक उपकरण और सेना से संबंधित वीडियो मिला है। शायद वह इन्हें लड़कियों को दिखाकर खुद को जासूस साबित करना चाहता था।
सेक्स करने के बाद पुलिस वाला वापस मांगने लगा पैसे
नागरिक सुरक्षा महानिदेशक ने बुधवार को आरोपी युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए।
पुलिस ने उसकी एक महिला साथी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है।