फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में फंसे पूर्व राष्ट्रपति के भाई

Tue, 08 Jul 2014 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भाई गजेंद्र पाटील को जलगांव की एक कोर्ट ने हत्या के मामले में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


2005 में कांग्रेस नेता विश्राम पाटिल की जलगांव में हत्या कर दी गई थी। गजेंद्र पाटिल को इस हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है।

मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई के हाथ में है। विश्राम पाटिल की हत्या के बाद से ही उनकी पत्नी गजेंद्र पाटिल को आरोपी बताती आ रही हैं।

विश्राम पाटिल की पत्नी इस हत्याकांड की गवाह भी हैं। शुरूआत में पूर्व राष्ट्रपती प्रतिभा पाटिल और यूपीए पर भी गजेंद्र पाटिल को बचाने के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

2005 में कांग्रेस नेता की हुई थी जलगांव में हत्या

इस केस में सीबीआई ने 2008 में मुंबई हाई कोर्ट ने जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें गजेंद्र पाटिल का नाम नहीं था।

हालांकि बाद में सीबीआई ने अपनी जांच के दौरान कहा कि पूर्व राष्ट्रपती प्रतिभा पाटील का इस केस से कोई संबंध नहीं है।

विश्राम पाटील की पत्नी ने इस मामले में हाई कोर्ट से शिकायत भी की थी कि सीबीआई पूर्व राष्ट्रपति और उनके भाई के खिलाफ ढिलाई बरत रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें