फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईएएस और सपा जिलाध्यक्ष ने लूटी नौकरानी की आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत आईएएस अवधेश सिंह राठौर, सपा के फर्रुखाबाद जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर समेत पांच पर एक दलित महिला को एक माह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


घटना एक साल पुरानी है और इसकी शिकायत रार्ष्ट्रीय सफाई मजदूर आयोग को की गई थी। आयोग के निर्देश के बाद शुक्रवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई। घटना में पूर्व आईएएस और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के अलावा वीरभान, अनोखेलाल और श्रीकृष्ण को भी नामजद किया गया है।

पीड़ित महिला राजा का रामपुर क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि अवधेश सिंह गांव गढ़िया जगन्नाथ के रहने वाला है और उसकी गांव में कोठी और गेस्ट हाउस है। वीरभान, अनोखेलाल, श्रीकृष्ण ने पिछले साल महिला को कोठी व गेस्ट हाउस पर कार्य करने और उसके पति को खेतों में काम करने के लिए रखवाया था।
विज्ञापन


आरोप है कि गत वर्ष अगस्त माह में अवधेश सिंह एवं राजकुमार सिंह कोठी पर रुके थे, तभी आरोपी वीरभान, अनोखेलाल व श्रीकृष्ण ने काम के बहाने पीड़ित महिला को उनके कमरे में भेजा और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला करती थी पूर्व डीएम की कोठी पर काम

वहां उसके साथ पहले अवधेश सिंह, फिर राजकुमार सिंह ने दुष्कर्म किया। बाद में वीरभान, अनोखेलाल, श्रीकृष्ण ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके पति को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि एक माह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

नवंबर माह में वह पति एवं बच्चों के साथ कोठी से भाग निकली और गांव के ही राजेश्वर के घर जा पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय सफाई मजदूर आयोग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई।

बताते चलें कि रिटायर आईएएस हरदोई में जिलाधिकारी एवं अलीगढ़ में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे हैं। एसएसपी एसके वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सफाई मजदूर आयोग के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें