फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि पुजारी गैंग की एक और साजिश का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने वाले डॉन रवि पुजारी गैंग के जिन 13 लोगों को अरेस्ट किया है उन्होंने पूछताछ में नया खुलासा किया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि उनका मुख्य सरगना अनीस रेडियोवाला है। इसके पहले वह एजाज लकड़ावाला से जुडा था और उसकी के इशारे पर काम करता था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी अब इस बात की पड़ताल में जुटे हैं कि आखिर अनीस ने लकड़ावाला का साथ क्यों छोड़ा? इस मामले को कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश में हुई गिरफ्तारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 2007 में पुलिस ने बाराबंकी से अनीस समेत चार शातिरों को पकड़ा था। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए थे। इसका इस्तेमाल फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी और गायक हिमेश रेशमिया का हत्या के लिए किया जाना था।
विज्ञापन


इस साजिश का पर्दाफाश होने की वजह से लकड़ावाला ने अनीस और उसके करीबियों को गैंग से अलग कर दिया।
विज्ञापन

शाहरुख और फराह भी निशाने पर

सजा खत्म होने के बाद अनीस अपने साथियों के साथ जेल से बाहर आया और उसने डॉन रवि पुजारी के गैंग में शामिल होकर एक बार फिर जुर्म करने शुरू कर ‌दिए।

उस पर भरोसा करते हुए डॉन रवि पुजारी ने उसे महेश भट्ट व उनके परिवार की हत्या की सुपारी दीञ इसके साथ ही उसने मोरानी बंधुओं, शाहरूख खान व निर्देशक फराह खान के घर और दफ्तर के बाहर भी गोलियां चलाने को कहा था।

रवि पुजारी के कहने पर अनीस ने अपने दो साथियों को भी शामिल किया और वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते कोई अनहोनी होने से बच गई।

दरअसल, मोरानी बंधुओं के ऑफिस के बाहर हुई फायरिंग के बाद से ही पुलिस अलर्ट हो गई थी और वह इस घटना क‌े पीछे जिम्मेदार शातिरों की तलाश में जुटी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें