फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे से हैवानियत, दंपति को 2340 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनका व्यवहार किसी खतरनाक अपराधी की तरह होता है लेकिन हम उन्हें पहचान नहीं पाते। ऐसे लोग अक्सर अचानक तब सामने आते हैं जब किसी पर बड़ा हमला होता है या कोई घटना घटती है।
विज्ञापन


आमतौर पर यह माना जाता है कि माना जाता है कि घरेलू कलह की वजह से परेशान होकर, बचपन में बहुत मारपीट होने या फिर सही से पढ़ाई लिखाई न होने के कारण लोग अपराधी बन जाते हैं।

अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो बिल्कुल गलत हैं। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब लोगों ने बिना वजह मामूली बात पर बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

ऐसे अपराधियों और उनके कारनामों के बारे में पढ़कर आप खुद भी चकरा जाएंगे। पढ़िए ऐसी ही पांच कहानियां जो चौंका देंगी आपको।

इस दंप‌ति को हुई 2340 साल की कैद

अमेरिका में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में एक पति पत्नी को 2340 साल कैद की सजा सुनाई गई है। इसका सीधा मतलब ये है कि उन दोनों की मौत अब जेल में ही होगी।

मैथ्यू और पैट्रीसिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के 100 से ज्यादा आरोप लगे हैं। इस मामले की सुनवाई करते हुए अमेरिका की एक जिला अदालत के जज ने कहा कि यह उनके पूरे कार्यकाल का सबसे घटिया और शर्मसार कर देने वाला केस है।

इस जघन्य कृत्य में फंसने के बाद उन्होंने अदालत से माफी मांगी थी। उन्हें 2010 से 2013 के बीच एक मासूम बच्चे को बंधक बनाकर रखने का भी दोषी पाया गया है।

अपने काबूलनामे में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने मासूम बच्चों को पकड़ कर उनकी अश्लील तस्वीरें खींची और उन दोनों ने बारी बारी से बच्चों के साथ संबंध भी बनाए जबकि इस दौरान इनमें से कोई एक इस घिनौने काम की तस्वीरें खींचता था।
जज ने कहा कि आपने इस बच्चे का बचपन और उसकी आत्मा छीन ली है। इसलिए आपको खुलेआम घूमने का कोई हक नहीं है।

बता दें कि 1990 के बाद चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले अचानक बढ़ते गए हैं।

पसंद नहीं आई दोस्त तो दबा दिया गला

जॉर्जिया में एक व्यक्ति ने पहली ही मुलाकात में अपनी दोस्त को इसलिए मार डाला क्योंकि वह सोशल मीडिया में लगाई गई तस्वीर से अलग दिख रही थी।

पुलिस के अनुसार, कॉर्नेलियस जेफरसन (33) ने ऑनलाइन चैट पर एक महिला से दोस्ती बढ़ाई और उसे मिलने के लिए बुलाया। वह उससे मिलने पूर्वी केंटकी पहुंचा लेकिन जैसे ही उसने महिला को देखा वह गुस्से से पागल हो गया।

आरोप है कि जेफरसन को महिला का चेहरा पसंद नहीं आया , क्योंकि उसने इंटरनेट पर कोई और तस्वीर लगा रखी थी। इससे नाराज होकर उसने उसका गला दबा दिया।

यही नहीं, उसने उसके मुहं पर खाना भी फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

नशे में प्रेमी को आग में झोंक दिया

अगला मामला फ्लोरिडा का है। जहां एक महिला ने शराब के नशे में अपने प्रेमी के साथ बहस के बाद उसे आग में झोंक दिया।

पुलिस के अनुसार, महिला और उसके प्रेमी ने खूब शराब पी रखी थी। नशे की हालत में उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने नेल पॉलिस हटाने के पिन से अपने प्रेमी को गोद डाला और फिर उस पर आग लगा दी।

पुलिस का मानना है कि उसने जलती सिगरेट या लाइटर का इस्तेमाल कर उसे जलाया था। अब तक यह साफ नही हो पाया है कि उसने आग कैसे लगाई।

दो साल तक करता रहा कोमा का नाटक

यह मामला ऐसा है जिसे पढ़कर आप खुद भी हंस पड़ेंगे। लंदन में एक व्यक्ति ने दो साल तक कोमा में होने का नाटक रचा। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि उसे कोर्ट में पेश न होना पड़े।

उसे सुपरमार्केट लॉयलिटी कार्ड से संबंधित एक मामले में कोर्ट में पेश होना था लेकिन उसने कोमा का नाटक किया और इससे बचता रही। उसकी इस करतूत का खुलासा तब हुआ जब एक दिन पुलिस ने उसे सुपरमार्केट में गाड़ी चलाते हुए देख लिया।

उसकी हरकत देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए और उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

फोन के लिए बजा दिया फायर अलार्म

कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिन्हें जानकर ऐसा लगता है कि इसमें आरोपी ने जानबूझ कर बिना वजह खुद को फंसा लिया। हालांकि कुछ देशों में यह अपराध की श्रेणी में न आता होगा लेकिन बोस्टन में एक शख्स की छोटी सी गलती ने उसे जेल पहुंचा दिया।

एक शख्स ने अपना फोन वापस पाने के लिए फायर अलार्म बजा दिया। उसकी इस हरकत का जब खुलासा हुआ तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

आरोपी ने बताया कि उसने अपना फोन स्टेशन के अंदर छोड़ दिया था। स्टेशन लॉक होने की वजह से वह अपना फोन वापस नहीं पा सकता था इसलिए उसने फायर अलार्म बजा दिया।

अलार्म बजने से सुरक्षा गार्ड और पुलिस अलर्ट हो गई थी।

इनपुट: इंडिया टीवी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें