फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने खींची मरीजों की 16 हजार अश्लील तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों का इलाज करने वाले एक नामी डॉक्टर को 18 मासूमों के यौन शोषण का आरोपी पाया गया है। उसकी इस घिनौनी हरकत के लिए उसे 22 साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के सफोल्क शहर में रहने वाला 41 वर्षीय डॉक्टर माइल्स ब्रैडबरी कैंब्रिज के एडेन ब्रूके अस्पताल में रक्त विशेषज्ञ के तौर पर तैनात था। जहां वह बच्चों के खून की जांच के अलावा अन्य जांचें भी करता था।

हालांकि बाद में इस बात का खुलाया हुआ कि उसने कई बच्चों की अश्लील तस्वीरें खींची और उनके अश्लील वीडियो भी बनाए। उस पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा तो लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन


उस पर 25 बच्चों के शोषण का आरोप लगा था, जिनकी उसने करीब 16 हजार अश्लील तस्वीरें खींची थीं। इन सभी बच्चों की उम्र महज 10 से 16 साल के बीच थी।
विज्ञापन

ऐसे किया पूरा कांड

मेट्रो के अनुसार, कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान पता चला कि आरोपी ने बच्चों का यौन शोषण करने के अलावा पेन कैमरे के जरिए उनकी तस्वीरें खींची और वीडियो बनाए।

फैसला सुनाते वक्त जज ने कहा कि उसकी सजा कुछ कम हो सकती है। अगर उसका व्यवहार ठीक रहा। एक डॉक्टर का बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार यौन शोषण की कल्पना से भरी बदतर है।

जज ने यह भी कहा कि जिन बच्चों को डॉक्टर ने शिकार बनाया वह बुरी तरह बीमार थे। उनके पूरे कार्यकाल के दौरान अदालत में ऐसा शर्मनाक केस कभी नहीं आया।

साफ तौर पर जाहिर है कि डॉक्टर ने अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति के लिए मासूम बच्चों पर हमला किया और ऐसे बच्चों को मजबूर किया जो कि अपना बचाव करने में भी असमर्थ थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें