फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या कर, खुद भी जान दी

Fri, 14 Feb 2014 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित एक डॉक्टर ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी बेटी को मारने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन


लाखन सिंह नामक यह डॉक्टर फिरोजाबाद के पाश इलाके विभव नगर में रहता था और काफी समय से कैंसर से पीड़ित था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसने पहले अपनी बेटी को गोली मारी। बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिर डॉक्टर ने खुद को भी गोली मारी।

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर को इलाज के लिए आगरा ले जाया गया, जहां कि उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि एमबीबीएस डाक्टर लाखन की बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में अच्छी ख्याति थी। वह कैंसर से वह पीड़ित थे और बीमारी के कारण अवसाद के शिकार भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी छह साल की बेटी को वह सबसे अधिक प्यार करते थे। सूसाइड नोट में भी उन्होंने इसका हवाला दिया। घटना के वक्त घर पर उनकी पत्नी और बच्ची ही थी। बेटा आगरा में बुआ के घर रह कर पढ़ाई कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें