यूपी के महोबा में जिला कार्यक्रम अधिकारी पर बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर कार्यालय में एसिड फेंकने का आरोप है। महिला का हाथ झुलस गया है। बगल में खड़ी दो अन्य महिलाओं पर भी एसिड के छींटे पड़े। तीनों को अस्पताल लाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पास महिला पुलिस को लगाया गया है।
कस्बा राठ निवासी गायत्री वर्ष 2010 में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात थीं। ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर हमीरपुर में तैनात तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल ने इन्हें बर्खास्त कर दिया था।
वर्ष 2012 में जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल स्थानांतरित होकर महोबा आ गए। गुरुवार को रामजानकी और रेखा निवासी राठ ने आरोप लगाया कि हमीरपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर रहते हुए रामेश्वर पाल ने आंगनबाड़ी के पद पर नौकरी देने के नाम पर 40-40 हजार रुपये वसूले थे। नौकरी नहीं दी। पैसे भी वापस नहीं हुए।