जौनपुर के बसपा सांसद धनंजय सिंह पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने अपने पति को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है।
उसने आरोप लगाया कि पति ने फायदे के लिए उसे धनंजय के सामने पेश किया। जब भी उसने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो पति ने रोक दिया।
महिला ने बताया कि सांसद उसके घर जबरन आ जाता था। वह उसे जौनपुर से एमएलए बनाने का भी लालच देता था, लेकिन वह मना कर देती थी।
पढ़ें: रेप पीड़िता को सांसद धनंजय से खतरा
महिला के अनुसार फरवरी 2005 में लंच पर घर आने के बाद धनंजय ने पहली बार मार्च में उससे रेप करने की कोशिश की। जब उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने जुबान बंद रखने के लिए कहा। उस समय वह गर्भवती थी।
शादी का भी झांसा दिया
इसके बाद धनंजय रिवॉल्वर ये डराकर उससे दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने यह भी कहा कि धनंजय ने 2007 में पहली पत्नी मीनाक्षी की मौत के बाद उससे शादी करने का झांसा भी दिया था, जिसके लिए उसने मना कर दिया।
पढ़ें: 'रेप के बाद बच्चों पर पिस्टल तान देता था धनंजय'
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपने भाई की सरकारी नौकरी लगवाने के लिए उसे धनंजय के सामने पेश किया। पीड़िता ने अपने पति पर भी कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता ने दावा किया कि उसके पास धनंजय के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। शनिवार को पीड़िता का बयान लिया जाएगा।