एक महिला पडो़स में रहने वाले शादीशुदा जोड़े के कमरे का दरवाजा खटखटा रही थी। काफी देर तक जब कोई आवाज नहीं आई तो उसने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो आस-पडो़स के लोगों के होश उड़ गए। युवती बिस्तर पर पड़ी थी जबकि उसके पति का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवक ने पत्नी से छोटी मोटी बातों को लेकर मनमुटाव होने की बात लिखी है।
बाप बना हैवानः कॉलेज जाने तक किया बेटी से रेप
यह घटना दिल्ली के सागरपुर इलाके की है।
मई में हुई थी शादी
मूलत: गांव खानपुर माधव, बिजनौर निवासी कामिंद्र (28) पत्नी प्रीति (27) के साथ सागरपुर गली संख्या एक में रहता था। वह नोएडा सेक्टर चार स्थित एक निजी कंपनी में बतौर आईटी प्रोफेशनल काम करता था। उसकी पिछले साल मई में प्रीति से शादी हुई थी।
मोहब्बत पटरी पर लेटी, गर्लफ्रेंड उठकर भागी
शनिवार को प्रीति का भाई प्रिंस उसे मायके से सागरपुर लेकर आया। बहन को यहां छोड़ने के बाद पवह वापस बिजनौर चला गया। मंगलवार शाम चार बजे प्रिंस अपनी बहन को लगातार फोन कर रहा था। लेकिन उसकी बहन फोन नहीं उठा रही थी।
उसके बाद प्रिंस ने प्रीति के पड़ोस में रहने वाली अपनी भाभी अनिता को फोन कर इस बात की जानकारी दी और उसे प्रीति के घर जाकर देखने के लिए कहा। कामिन्द्र और प्रीति एक कमरे के मकान में किराए पर रहते थे। अनिता प्रीति के कमरे के पास पहुंची। उसका दरवाजा बंद था। काफी खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो अनिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सेक्स वर्कर को लाए घर, और दबा दिया गला
सुसाइड नोट
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। प्रीति बिस्तर पर अचेत पड़ी थी, जबकि कामिंद्र पंखे से लटक रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि प्रीति के गर्दन पर दबाए जाने के निशान हैं। पुलिस को कमरे से एक सुइसाइड नोट मिला। इसमें कामिंद्र ने पत्नी से खुश नहीं होने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि छोटी छोटी बातों पर उसकी पत्नी से तकरार होती थी।
जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डी के गुप्ता ने बताया कि अभी तक की छानबीन में पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह से पत्नी की हत्या कर कामिन्द्र की खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है।