दिल्ली में 20 वर्षीय युवती को अगवा कर उससे गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने उसे अगवा किया और चार दोस्तों के साथ मिलकर उसको हवस का शिकार बनाया।
पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता दिल्ली के देवली की रहने वाली है।
फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही युवती ने बताया कि 30 अक्टूबर को वह ट्यूशन के लिए नेब सराय इलाके में जा रही थी तभी रास्ते में एक युवक ने उसे अगवा कर लिया।
वह लड़की को मथुरा ले गया और चार दोस्तों के साथ मिलकर उससे रेप किया। उन लोगों ने उससे पांच दिनों तक रेप किया। बाद में उन लोगों ने पीड़िता को नेब सराय इलाके में लाकर छोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि रेप और अपहरण का मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।