फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरेज से नाराज मां ने बहू को जिंदा जलाया

Mon, 14 Apr 2014 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के प्रेम विवाह से एक मां इतना नाराज हुई कि अपनी 23 साल की बहू को जिंदा जला कर मार डाला।
विज्ञापन


बहू को जलाने में उसकी ननद ने भी मदद की। मामला महाराष्ट्र के डोमीवली का है, जहां बुरी तरह से जली कल्पना दर्शन ठोके की अस्पताल में मौत हो गई।

मरने से पहले दिए बयान के आधार पर पुलिस ने सास सुभासबाई चांगदेव ठोके और ननद वंदना बालू खिलारे को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के बाद से लगातार करती थी प्रताड़ित

जानाकरी के अनुसार तुर्भे के इंदिरानगर स्थित पेटर सेठ क्वारी में रहने वाले दर्शन ठोके ने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ करीब चार साल पहले कल्पना से शादी किया था।

इस शादी से दर्शन की मां बेहद नाराज थी। शादी के बाद से ही वह अपनी बहू को लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करती आ रही थी।

शादी को इतना समय बीत जाने के बाद भी सास का गुस्सा कम नहीं हुआ था। सुभासबाई अपनी बहू से लगातार झगड़े करती रहती थी।

एक और सास ने बहू को जिंदा जलाया

आखिरकार पिछले 10 अप्रैल की रात ऐसे ही हुए एक झगड़े में सुभासबाई व वंदना ने कल्पना पर किरासन तेल डालकर उसे जला दिया।

आग की लपटों में घिरी कल्पना के रोने-चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना देते हुए किसी तरह कल्पना को पास के एक अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वहीं, एक अन्य घटना में पंजाब के बरनाला में एक सास द्वारा विवाहिता को जिंदा जला देने का का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया सास को गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच ने बताया कि मनदीप कौर की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गांव गंढुआं में हुई थी। उसी दिन से उसके ससुराल वाले उसे तंग-परेशान कर रहे थे।

एक दिन उसकी सास ने मौका देखकर उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

गांव वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक मनदीप कौर की सास को हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें