फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित को मिली प्यार की खौफनाक सजा

Thu, 01 May 2014 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
उसे एक लड़की से प्यार करने की कीमत अपनी मौत से चुकानी पड़ी, क्यों कि वह दलित समाज से था।
विज्ञापन


समाज के तथाकथित बड़े जाति के ठेकेदारों को यह कत्तई रास नहीं आया कि एक दलित का बच्चा उनकी बेटी से बात भी करे।

लिहाजा, पहले उस किशोर की हत्या कर दी गई और उसके बाद उसके शव को एक पेड़ से लटका दिया गया।

यह घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर की है, जहां जामखेड़ तालुका के खर्डा गांव में इसे अंजाम दिया गया।

खेत में लड़की से कर रहा था बात

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक दलित किशोर नितिन राजू आघे को गांव के ही खेत में एक लड़की से बात करते हुए देखा गया था।

गांव के कुछ लोगों और लड़की के भाई ने उसे देखा था। इसके बाद उन लोगों ने नितिन पर लाठियों से हमला कर दिया और रस्‍सी से गला घोंटकर उसकी हत्‍या कर दी। इसके बाद उन्‍होंने उसे एक पेड़ से लटका दिया।

इस संबंध में पुलिस उप अधीक्षक धीरज पाटिल ने बताया पहले दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। लेकिन जांच के बाद नितिन की हत्‍या होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस बोली, ऑनर किलिंग नहीं है

इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी संख्‍या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इस बीच ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बाजार बंद रखा।

हालांकि पुलिस ने इस घटना को ऑनर किलिंग का मामला मानने से इंकार कर दिया है। धीरज पाटिल ने बताया कि लड़की के भाई और अन्‍य लोगों द्वारा नितिन की हत्‍या गुस्‍से में उठाया गया कदम था।

हत्‍या के लिए पहले से कोई योजना नहीं बनाई गई थी, जैसा ऑनर किलिंग में होता है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें लड़की का भाई सचिन गोलेकर (21) भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें