फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लूटपाट के विरोध पर पिता-पुत्र को मारी गोली

Thu, 31 Dec 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बड़ौत (बागपत) के बावली-छछरपुर मार्ग पर बुधवार की देर रात बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर दूध व्यापारी बाप-बेटे को गोली मार दी।
विज्ञापन


पुलिस दोनों को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने विनोद जैन को मृत घोषित कर दिया और उसके बेटे को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। इस घटना के पीछे रंगदारी मांगने का मामला भी प्रकाश में आया है।

छछरपुर गांव निवासी विनोद जैन और उसका बेटा गौरव गांव से दूध लेकर बड़ौत में बेचने का काम करते हैं। बुधवार की रात 8.30 बजे दोनों बाप-बेटा बाइक से बड़ौत में दूध बेचकर अपने गांव छछरपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


बावली व छछपुर गांव के बीच पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने विनोद जैन से 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने विनोद जैन को गोली मार दी।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने कहा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

गोली विनोद के पेट में जा लगी। इसके बाद जान बचाकर भाग रहे उसके बेटे गौरव को गोली मारी दी। गोली गौरव की पीठ में लगी। गोली लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को बड़ौत के एक निजी अस्पताल लेकर आई. जहां पर विनोद जैन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव को मेरठ रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने इस परिवार से पहले भी कई बार 50-50 हजार रुपये की रंगदारी बदमाश मांगते आ रहे हैं। इस परिवार ने कई बार बदमाशों को यह रकम भी अदा की है।

पीड़ित परिवार ने कई बार पुलिस को इस संबंध सूचना भी दी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें