फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों पर मिर्ची झोंक की फायरिंग, साथी को छुड़ा ले गए बदमाश

Wed, 27 May 2015 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद से आगरा पेशी के लिए लाए जा रहे कुख्यात बदमाश पंकज उर्फ भोला को छुड़ाने के लिए उसके साथी बदमाशों ने तीन पुलिस कर्मियों मिर्ची झोकी और फारिंग की।
विज्ञापन


फिरोजाबाद से आगरा जा रही इटावा डिपो की यूपी-75-एम-7460 नंबर की बस चार सिपाही सुभाषचंद्र, अजीत, अमरजीत और जयनारायण और बदमाश पंकज बस की आगे की सीट में बैठे थे जबकि सात-आठ लोग बस की पिछली सीट में बैठे थे।

आगरा आ रही बस शाम करीब पौने छह बजे जैसे ही नागपुर और टुंडला सीमा पर पहुंची वैसे ही पिछली सीट पर बैठे बदमाशों ने सिपाहियों के आंख में मिर्ची झोंक दी और फिर उनपर फायरिंग की। बदमाशों की इस फायरिंग में सिपाही जयनारायण की हातल गंभीर बताई जा रही है जिसे आगरा के एसएन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


फायरिंग करने वाले बदमाश मथुरा के रहने वाले अपने साथी बदमाश पंकज साथ छुड़ाने के साथ पुलिस कर्मियों की बंदूकें भी लूट ले गए। फायरिंग करने वाले बदमाश मथुरा के रहने वाले अपने साथी बदमाश पंकज साथ लेकर भाग गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें