फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर जालसाजों से सावधान यूपी! अकाउंट हैक कर रेलवे टिकट बुक कराया

Thu, 04 Feb 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला यूपी के देवरिया के सलेमपुर का है। जालसाजों ने एक ग्राहक का बैंक अकाउंट हैंक कर रेल टिकट बुक करा लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के धवरकन गांव निवासी दिनेश पाठक का नगर के पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है। 1 फरवरी की शाम करीब 4 बजे उन्होंने भाटपाररानी नगर के एक एटीएम से स्कूल में बच्चे की फीस जमा करने के लिए दो बार में 18 हजार रुपये निकले। उसी दिन रात करीब 8 बजे इनके मोबाइल पर अकाउंट से 23 हजार 600 रुपये निकलने का मैसेज आया।

मैसेज देख ग्राहक परेशान हो गया। दूसरे दिन इसकी शिकायत उसने बैंक शाखा प्रबंधक से की। शाखा प्रबंधक की जांच में मालूम हुआ कि पांच बार में विभिन्न शहरों से रेल टिकट बुक कराया गया है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें

शाखा प्रबंधक ने बैंक अकाउंट को बंद कर पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी। पीड़ित ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। इसके पूर्व भी नगर के कई बैंकों के ग्राहकों का अकाउंट हैंक कर जालसाज रेल और जहाज टिकट बुक करने के अलावा ऑनलाइन शापिंग भी कर चुके हैं।

कई मामलों में पुलिस ने केस भी दर्ज किया। लेकिन ठगी के शिकार हुए एक भी बैंक ग्राहकों को उनकी रकम वापस नहीं हो सकी और न ही जालासाज पकड़े गए।

इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें