फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी के शरणार्थी शिविर में फंसी गुरप्रीत बेटी संग पहुंची भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से सहायता की अपील करने के बाद जर्मनी के शरणार्थी शिविर में अपनी बच्ची के साथ रह रही भारतीय महिला स्वदेश वापस आ चुकी हैं। गुरप्रीत बृहस्पतिवार सुबह में भारत पहुंची।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी थी कि फरीदाबाद निवासी गुरप्रीत और उसकी आठ साल की बेटी बृहस्पतिवार को भारत पहुंच जाएंगी।

Gurpreet and her daughter will reach New Delhi from Frankfurt by flight AI 120 at 9.35 am tommw morning. https://t.co/MUGRa2twS0— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) February 3, 2016

विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने दिया था हरसंभव मदद का भरोसा

गुरप्रीत ने अपने ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके कारण उसे शरणार्थी शिविर में रहना पड़ रहा था।

बाकायदा एक वीडियो पोस्ट करके गुरप्रीत ने अपनी समस्या विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बयां की थी। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया।

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने जर्मनी में भारतीय दूतावास से गुरप्रीत की सहायता करने को कहा है। तुरंत ही गुरप्रीत को शरणार्थी शिविर से जर्मनी में फैंकफर्ट स्थित दूतावास लाया गया है।

Gurpreet - I have got the report from our Embassy in Germany.  https://t.co/MUGRa2twS0 @AmbGurjitSingh @eoiberlin— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) February 2, 2016


Gurpreet - CG Frankfurt is in touch with you. He has spoken to your father also. We will help you. @AmbGurjitSingh @eoiberlin (2)— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) February 2, 2016

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें