फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिर मिली पेड़ पर लटकी दो लाशें

Tue, 17 Jun 2014 08:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध का गढ़ बन चुके उत्तर प्रदेश में पेड़ पर लाशें मिलने का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


बदायूं, देवरिया, बहराइच, मुरादाबाद के बाद अलीगढ़ और अब राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर में भी ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक दंपति का शव पेड़ से लटका मिला है। बीती रात की यह घटना खैराबाद थाना इलाके के मौसेपुर गांव की है। शंभू (45) पुत्र बनवारी व उसकी पत्नी कमला देवी (40) के शव गांव के बाहर आम के एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले।

अलीगढ़ में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

इससे पहले सोमवार को अलीगढ़ में थाना लोधा इलाके में बीती रात एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की उम्र 20 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक युवती के गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ये हत्या है या आत्महत्या।

यूपी में हाल ही में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध सरकार के लिए बदनुमा दाग हैं, लेकिन सरकार हैं कि उन्हें परवाह ही नहीं कि उनके सूबे में हो क्या रहा है।

पेड़ पर लटका मिला लड़की का शव

जबकि बुधवार रात को मुरादाबाद ज़िले के ठाकुरद्वारा में एक लड़की का शव पेड़ से लटका पाया गया।

ठाकुरद्वारा के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि लड़की की उम्र 19 वर्ष है और उसका संबंध अन्य पिछड़ा वर्ग (यादव) से है।

पुलिस के अनुसार, वो रात 10 बजे घर से बाहर निकली। सुबह परिजनों को लड़की का शव एक पेड़ से टंगा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और रिपोर्ट का इंतज़ार है।
विज्ञापन

अखिलेश सरकार की हो रही कड़ी आलोचना

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के कई मामले सामने आए हैं जिससे राज्य की अखिलेश यादव सरकार की कड़ी आलोचना हो रही है।

गत महीने की 27 तारीख़ को बदायूं में दो चचेरी बहनों को बलात्कार के बाद गांव के पास ही एक बग़ीचे में आम के पेड़ से लटका दिया गया था। हालाकि बाद में राज्य पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि दो में से केवल एक बहन के साथ बलात्कार हुआ था, दूसरे के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन परिजन पुलिस के इस दावे को ख़ारिज करते हैं।

परिजनों के अनुसार उन्होंने इसकी सूचना ग़ायब होने की रात को ही पुलिस को दे दी थी लेकिन उनके अनुसार कार्रवाई करने की बजाय उन्हें भगा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें