संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मासूम अली में एक कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी को मारकर फांसी पर लटका दिया। सूचना पाकर मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंच गए।
उन्होंने थाने में ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ के रसलगंज मोहल्ला मछली वाली गली निवासी इमरान ने अपनी बेटी नाजमीन की शादी की पांच साल पहले गुन्नौर के मोहल्ला मासूम अली निवासी फजलुर्रहमान के बेटे शकीलुर्रहमान के साथ की थी। जो कांग्रेस पार्टी से गुन्नौर नगर का अध्यक्ष है।
विवाहिता के पिता का कहना है कि शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही शकीलुर्रहमान मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान करता था।