फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने दोस्तों के साथ महिला से किया गैंगरेप!

Mon, 21 Oct 2013 11:40 AM IST
अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने कांग्रेस नेता पर पांच साथियों के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि सरकारी आवास दिलाने के नाम पर उससे गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता और उसके पांच साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर की है।

बिजनौर की रहने वाली सीमा (परिवर्तित नाम) के मुताबिक, मोहल्ला जाटान निवासी कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष और महामंत्री रहे यादराम चंदेल से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


यादराम ने उसे सरकारी आवास दिलाने का लालच दिया। उसने सीमा को झांसे में लेकर छह अक्टूबर को अपने साथी रग्घू उर्फ रघुवीर, ओमपाल, सलमान, रिजवान और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में बैठाकर गांव घनुवाला के जंगल में ले गया, जहां सभी ने उससे रेप किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने डीआईजी मुरादाबाद से इसकी शिकायत की थी, जिस पर दो दिन पहले डीआईजी ने सीओ सिटी राहुल मिठास को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

सीओ ने मामले की जांच कर रविवार को शहर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें