फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों ने स्कूल में डाउनलोड किया पोर्न, सबको बांट दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं को स्कूल के कंप्यूटर पर पोर्न सर्च करने और डाउनलोड करके दूसरी लड़कियों को बांटने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


मामला वाशिंगटन का है। लेक स्टीवंस स्थित सनीक्रेस्ट एलिमेंट्री स्कूल की 9 वर्षीय छात्रा ने क्लास के दौरान स्कूल के कंप्यूटर का इस्तेमाल किया और उसमें पोर्न सर्च किया। यही नहीं, उसने पोर्न तस्वीरें दूसरी लड़कियों को भी बांट दीं।

जब तक स्कूल में टीचर इस बात से वाकिफ हो पाते, बड़ी संख्या में लड़कियों के पास वे तस्वीरें पहुंच चुकी थीं। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़कियों के परिजनों को स्कूल की ओर से ईमेल भेजकर जांच की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में कैसे मिली पोर्न सर्च की इजाजत?

डेली मेल के अनुसार, स्कूल में जब बात फैली तो दोनों लड़कियों को सस्पेंड कर दिया गया और इस बात की जांच शुरू की गई कि वे कैसे पोर्न सर्च करने में कामयाब रहीं? वहीं, घटना सामने आने के बाद कई परिजनों ने भी गुस्सा जाहिर किया है।

उनका कहना है कि उनके बच्चों को अश्लील तस्वीरें दिखाई गईं, जोकि गलत है। एक महिला ऑस्टिन मैक्सवेल ने कहा कि जब उसे इस घटना पता चला तो वह हैरान रह गई। उस स्कूल में उसकी बेटी पढ़ती है।

स्कूल ने परिजनों को ईमेल के जरिए सूचना देकर बताया कि उनकी बेटियों को जांच पूरी होने तक के लिए सस्पेंड किया जा रहा है। स्कूल प्रशासन ने सारे कंप्यूटर फिर से चेक कराए और उनमें से अश्लील कंटेट डिलीट कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें