यूपी में लगातार बढ़ते यौन अपराध के ग्राफ में और इजाफा तब हो गया जब पहली कक्षा में पढ़ने वाली मासूम के साथ गांव के ही लड़के ने रेप कर दिया। वारदात महज खबर भर नहीं है, आए दिन बच्चियों से के साथ होते यौन हमले इस बात की तस्दीक करते हैं कि सूबे में आपराधिक मंशा वालों को कानून-व्यवस्था से जरा भी डर नहीं है। सवाल सीधा अखिलेश सरकार से भी है क्योंकि ये वारदात और तमाम बीती वारदातें साबित कर रही हैं कि सरकार का इकबाल है नहीं।
ताजा वारदात यूपी के शामली के कांधला से है। कक्षा एक में पढ़ने वाली नन्हीं बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक गांव का ही युवक बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया।
मामले में कांधला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। लेकिन आरोपी फरार है।