फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से सेक्स, जज को लगा रोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटली में एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ बिस्तर में पाए गए एक 60 वर्षीय व्यक्ति को दी गई पाँच साल की सजा रद्द कर दी गई है। अदालत ने कहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


इतालवी समाचार वेबसाइट टीजीसीकॉम24 के मुताबिक़ मामला इटली के दक्षिणी शहर केटेनज़ारो का है।

लड़की गरीब परिवार से है और उस व्यक्ति की देखभाल में रह रही थी। आरोपी व्यक्ति शहर के सामाजिक सेवा विभाग में कार्यरत हैं।

आरोपी के समुद्री तट किनारे बने विला पर रेड के दौरान पुलिस ने दोनों को बिस्तर में एक साथ पाया था।

नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में उसे पांच साल की सजा सुनाई गई थी। इटली में सहमति से सेक्स की उम्र 14 वर्ष है।

यदि दोनों लोगों में से कोई एक दूसरे पर अधिकार या फिर देखभाल की स्थिति में हो तो यह 16 वर्ष है।

लेकिन इस मामले में अदालत ने परिस्थितियों के कारण सज़ा रद्द कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़की ने स्वीकार किया है कि वह आरोपी को प्यार करती है।

अदालत ने माना कि दोनों रोमांटिक रिश्ते में थे। मामले को वापस केटेनज़ारों की अदालत में भेज दिया गया है।

इटली में सज़ा निश्चित होने से पहले कई स्तर पर अदालतों में अपील की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें