फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचते छोटा शकील का गुर्गा गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2015 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय क्राइम ब्रांच पुलिस ने बंगलूर से अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा शकील के गुर्गे को दक्षिणपंथी नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि गिरफ्तार किया गया शख्स हिंदू नेताओं की हत्या कर देख में साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश में था।

गिरफ्तार किया गए 28 वर्षीय शख्स का नाम सैयद नियामथ उर्फ रहमान है जो बंगलूर के विस्मिल्लाहनगर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि गुजरात के ज्वैलर से उगाही करने के बाद आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन

हत्या के सात मामलों में संदिग्‍ध का रहमान

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, आरोपी रहमान के खिलाफ बंगलूर के तिलक नगर में हुए दंगों समेत सात हत्याओं, हत्‍या के प्रयास के मामले चल रहे हैं। खुफिया विभाग आरोपी के हर काम पर लगातार नजर बनाए हुए थी।

पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर है कि आरोपी कर्नाटक की श्रीराम सेना के नेता की हत्या कर सांप्रदायिक दंगे कराने के प्रयास में था।

पुलिस ने कहा कि वह उन नेताओं का नाम तो नहीं बता सकते लेकिन आरोपी ने उनकी हत्या के लिए हथ‌ियार वगैरह तैयार कर लिए थे। पुलिस ने नियामथ के गैंग के तीन और लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है।

रहमान से की गई पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि रहमान वह छोटा शकील को भारत में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी देता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें