फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज में धोखा, MMS के बाद तलाक

Fri, 04 Apr 2014 01:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की एक स्टूडेंट को अपने प्यार के जाल में फंसा कर एक युवक ने उससे शादी कर ली फिर उसका एमएमएस बनाया। जबकि वह युवक पहले से ही शादी-शुदा था।
विज्ञापन


लड़की इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह एक मशहूर इंजीनियरिंग संस्थान की टॉपर छात्रा भी है। उसके साथ गाजियाबाद के रहने वाले एक युवक ने छल किया।

उसने पहली पत्नी के रहते छात्रा से दूसरी शादी रचाई और धोखे से उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली।

जब पहली शादी का मामला खुला तो उसने युवती को घर से निकालने के बाद डाक से तलाकनामा भेज दिया।

प्लेसमेंट के दौरान हुई थी दोस्ती

छली गई युवती ने पति, उसके पिता, भाई और पहली पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में करेली थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

करेली की रहने वाली रेशमा (परिवर्तित नाम) से छल का आरोप गाजियाबाद के लतीफ पर लगा है। शहर के प्रतिष्ठित संस्थान से बीटेक करने वाली रेशमा से उसकी मुलाकात प्लेसमेंट के दौरान हुई थी। दोनों में दोस्ती गहरी होती गई।

लतीफ प्लेसमेंट एजेंसी में काम करता है और इसी सिलसिले में इलाहाबाद आया था। उसने नौकरी दिलवाने के बाद रेशमा का नंबर ले लिया।

धोखे से बनाया MMS

दोनों में दोस्ती गहरी होती गई। बाद में परिवार वालों की सहमति से दोनों ने इसी साल जनवरी में शादी कर ली। शादी के बाद लतीफ, रेशमा को गाजियाबाद तो ले गया लेकिन अपने घर नहीं गया। वह उसे लेकर गाजियाबाद के एक होटल में रुका रहा।

जब रेशमा दबाव डालने लगी तो 12 दिन बाद वह घर पहुंचा। यहां पहुंचते ही युवती के पांव तले जमीन ही खिसक गई। पता चला कि लतीफ पहले से शादीशुदा है। उसने विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया गया।

रेशमा के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ गाजियाबाद पहुंच गए। आरोप है कि उनको भी धमकी दी गई। वह बेटी को लेकर करेली आ गए।
विज्ञापन

डाक से भेजा तलाकनामा

इस बात को कुछ ही दिन बीते थे कि लतीफ ने डाक से तलाकनामा भेज दिया।

इसके बाद रेशमा के सब्र का बांध टूट गया। वह थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। आरोप है कि होटल में लतीफ ने धोखे से उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। विवेचना करेली थाने के एसआई आनंद कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
पढ़ेः दूल्हन चिल्ला कर बोली, 'इससे नहीं करूंगी शादी'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें