हाल में आई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से चर्चा में आए पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब की कराची रेलवे पुलिस ने पिटाई कर दी। वे ईद के मौके पर ट्रेन में टिकटों की काला बजारी पर खबर दिखाने की तैयारी कर रहे थे।
चांद नवाब ने मीडिया को बताया है कि करांची रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों से गलत पैसे लिए जा रहे थे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद गंदगी की खबर उनके चैनल 92 न्यूज ने दिखाई थी, जिससे खफा होकर पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी।
चांद नवाब ने बताया है कि उनकी पिटाई की खबरें टीवी चैनलों पर चलने पर अभिनेता सलमान खान को इस बारे में पता चला तो उन्होंने फोन किया और सलामती की खबर ली।
देखिए पिटाई का वीडियो-
VIDEO: Popular Pakistani TV reporter Chand Nawab beaten up by Karachi Railway Police (courtesy: Pak media) pic.twitter.com/kKK0S3iudq— ANI (@ANI_news) September 22, 2015