फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना को हमले में मदद करेगा इस्राइल में निर्मित ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने इस्राइल के साथ सैन्य ड्रोन विमान खरीदने की योजना में तेजी ला दी है। समाचार एजेंसी रायटर्स ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि इससे भारतीय सेना अपने जवानों की जान जोखिम में डाले बिना विदेशों में हमलों को अंजाम दे सकेगी।
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि इस्राइल से ड्रोन खरीदने की योजना करीब तीन साल पहले बनी थी, लेकिन खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सेना ने इस साल जनवरी में सरकार को खत लिखा। जिसके बाद सितंबर में भारतीय वायुसेना के आग्रह पर सरकार ने मुहर लगाई।

वायु सेना ने सरकार ने इस्राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्री से 10 हेरोन टीपी ड्रोन खरीदने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

हथियार से हमला करेंगे ये ड्रोन

इन लड़ाकू ड्रोनों को हथियारों से लैस किया जा सकता है। सूत्र के मुताबिक, दोनों देशों के बीच खरीद के समझौते पर जल्द ही दस्तखत हो सकते हैं। फिलहाल रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है।

भारत पहले से ही कश्मीर के बीहड़ पहाड़ी इलाकों और भारत चीन सीमा पर निगरानी के लिए इस्राइल से खरीदे गए मानव रहित विमान तैनात कर चुका है।

रायटर्स के मुताबिक, पाकिस्तान और अमेरिका पहले ही देसी तकनीक से युद्धक ड्रोन विकसित कर चुके हैं। भारत की ओर से ड्रोन खरीदने के बाद पाकिस्तान के साथ ड्रोन के मोर्चे पर संघर्ष हो सकता है।  


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें