फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस पार्टनर ने फाड़ दिए पत्नी के कपड़े, लूटा!

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में डवलेपर्स कंपनी चलाने वाले ने एक व्यक्ति ने अपने पार्टनर की पत्नी से मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को डीआईजी से शिकायत करके कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


डीआईजी दफ्तर पहुंचे पीड़ित युवक ने बताया कि वह पड़पड़गंज मिलन विहार निवासी है। उसने नोएडा के निठारी सेक्टर 31 निवासी एक युवक के साथ मिलकर कुछ समय पूर्व डेवलपर्स कंपनी खोली।

काम अच्छा चलने के कारण कंपनी को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। मुनाफा खुद हड़पने के लालच में उक्त पार्टनर उसे अलग-थलग रखने लगा। उसके हिस्से में करीब एक करोड़ रुपये आते हैं। इस पर उसने अपना हिस्सा मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करेगी एफआईआर दर्ज

इस पर आरोपी युवक ने उसे बीती 11 मार्च को सेक्टर दस स्थित ऑफिस में बुलाया। पीड़ित युवक ने बताया कि अपनी पत्नी और एक विश्वासपात्र को वहां भेज दिया।

आरोप है कि बिजनेस पार्टनर और उसके साथियों ने वहां उसकी पत्नी तथा साथ गए युवक को पीटा। उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए तथा गले से सोने की चेन झपट ली। उन्हें धमकी कि यदि भविष्य में रुपये मांगे, तो अंजाम बुरा होगा।

इसकी शिकायत उन्होंने नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस से की, लेकिन उसने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित युवक और उसकी पत्नी ने डीआईजी से आरोपी बिल्डर तथा उसके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। डीआईजी के सत्यनारायणा ने एसपी गौतमबुद्धनगर को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें