मार्डन आर्ट के नाम पर टॉयलेट पॉट व कमोड पर गणेश जी की आकृतियां बनाने पर शुक्रवार को नाराज सामाजिक संगठनों ने जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में स्थित आयोजन स्थल पर जमकर तोड़-फोड़ की।
नाराज लोगों ने संबंधित टॉयलेट पॉट्स भी तोड़ डाले। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देवी-देवताओं के ऐसे भद्दे प्रदर्शन कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार टॉयलेट पॉट व कमोड पर उदयपुर के भूपेश कावडिय़ा ने मोली और सोने के वर्क को इंस्टॉल किया है। कई कला प्रेमियों ने भी उनके इस काम की आलोचना की है।