फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी की हत्या कर शव को उबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक को उसकी प्रेमिका के घर पर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद युवक का शव लटका दिया है और फिर उसके बाद एक बड़े भगोने में डालकर उबाल दिया। घटना आजमगढ़ के विलेरियागंज थाना क्षेत्र के अयूबनगर मोहल्ले की है।

हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक की प्रेमिका व उसके पिता को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था युवक?

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के विलेरियागंज के अययूबनगर मोहल्ले में बीती रात को एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक मृतक मो. मुद्दसिर उम्र 18 वर्ष शुक्रवार रात किसी काम से अपनी प्रेमिका के घर गया था। पुलिस अभी इस बात की तफ्तीश करने में लगी है कि युवक खुद उसके घर गया था या साजिशन उसको बुलाया गया था।

आरोप है कि इस दौरान लड़की के घर पर मुद्दसिर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना को इतने खौफनाक तरीके से अंजाम दिया गया कि युवक की हत्‍या करने के बाद उसके शव को एक बड़े से बर्तन में डालकर उबाल दिया गया। मृतक युवक विलेरियागंज थाना क्षेत्र के नसीबपुर गांव का रहने वाला था।

बताया गया है कि हत्यारोपी लड़की के पिता मो.ईशा की बेटी से मृतक मो.मुद्दसिर के प्रेम संबध थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के पिता मोहम्मद ईशा व बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। और हत्या की वजह जानने की कोशिश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें