फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई का अपहरण कर फिरौती में मांगी बहन

Fri, 29 Nov 2013 02:21 PM IST
अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र से तीन दिन पूर्व अपहरण किए गए इटावा निवासी मयंक उपाध्याय को पुलिस ने गुरुवार को मुक्त करा लिया। पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अपहरण करने वाले युवक फिरौती के रूप में युवक की बहन को मांग रहे थे। एक अपहरणकर्ता युवक की बहन से एकतरफा प्रेम करता है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।

स्कूल में पोर्न देख रहे थे 4 टीचर

इटावा के थाना सिविल लाइंस शांति कालोनी निवासी मयंक पुत्र रामप्रकाश उपाध्याय 25 नवंबर को मकान बेचने के बाद टाटा मैजिक से फीरोजाबाद सामान ले जा रहा था। टाटा मैजिक जैसे ही थाना सिरसागंज क्षेत्र में कठफोरी के निकट पहुंची तभी बाइक सवार युवकों ने उसे रुकवा लिया। मयंक को नीचे खींच लिया।

बाप करना चाहता था बेटी से शादी, 11 साल किया रेप

आंखों में पट्टी बांधने के बाद उसे अपने साथ ले गए। इधर मैजिक के चालक ने फीरोजाबाद आकर भाई पंकज, मामा राजेश को घटना की जानकारी दी। राजेश ने घटनाक्रम से एसपी डा. राकेश कुमार सिंह को अवगत कराया। इसके बाद एसपी ने सिरसागंज एसओ को मयंक को मुक्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


'मामी की खूबसूरती से प्रभावित था, बनाना चाहता था संबंध'

एसओ सिरसागंज धीरज पाल सिंह ने गुरुवार सुबह भदान तिराहा स्थित रनवीर सिंह, श्याम सिंह डिग्री कालेज उखरेंड में दबिश दी। पुलिस ने यहां से मयंक को मुक्त कराने के साथ तीन अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। उनके पास से एक तमंचा, पौनिया एवं जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

एसपी डा. राकेश सिंह ने कहा कि मुख्य अभियुक्त उमेश यादव है। एक तरफा प्यार के जुनून में दबंगई के साथ वह मयंक की बहन को तंग करता था। इसके कारण ही यह परिवार इटावा छोड़ने को मजबूर हो गया।

दबंगों के कारण बेचना पड़ा मकान
मयंक के बड़े भाई पंकज ने बताया कि पिता की मौत के बाद इटावा का मकान दबंगों के कारण बेचना पड़ा। उमेश यादव बहन को आए दिन तंग करता था। जान से मारने की धमकी कई बार दी।

25 नवंबर को बहन और मां को पहले ही मामा के घर पर फीरोजाबाद भेज दिया था। वह उसका अपहरण करना चाहते थे।

फोटो लेकर मामा के घर पर पहुंचा था अनिल
एसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण में शामिल अनिल कुमार उर्फ बंटू तो मयंक के मामा के घर फीरोजाबाद में 27 नवंबर को फोटो लेकर पहुंच गया था। उसने मयंक की मां को धमकी दी कि वह अपनी बेटी को दे दें नहीं तो अच्छा नहीं होगा।

मयंक को किया प्रताड़ित
अपहरणकर्ताओं से मुक्त हुए मयंक ने कहा कि अपहरण के बाद उसकी आंखों में पट्टी बांध दी गई। पता ही नहीं चला कि कहां ले गए।

शराब पीने के बाद ही अपहर्ताओं ने मयंक के गुप्तांग में डालने का प्रयास किया। वह चीखा तो जान से मारने की धमकी दी। वह दर्द से कराह रहा था और आरोपी हंस रहे थे।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें