दो दोस्तों के साथ निर्वस्त्र होकर बाइक चलाने वाले एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्र पर 'देश की सुंदर संस्कृति और सीमा का उल्लंघन' करने का आरोप लगा है।
मामला इंग्लैंड का है। आरोपी युवक वेस्ट ऑफ स्कॉटलैंड यूनिवर्सिटी के छात्र क्रेवफोर्ड ब्राउन (24) ने कंबोडिया तक निर्वस्त्र होकर बाइक दौड़ाई थी। इस आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।
बिना कपड़ों के कंबोडिया में घुसने वाले ब्राउन के अलावा फिनलैंड की कैटरीना आर्नियो (22) और इटली के गेनकार्लो अलोका (30) को भी इसी इल्जाम में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने किया पीछा तो...
डेली मेल के अनुसार, कंबोडिया के एक पुलिस ऑफिसर शॉन शोमकोल ने बताया कि उन्होंने तीनों को पुलिस स्टेशन के बाहर देखा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम को उनका पीछा करके रोकने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि बिना कपड़ों के बाइक चलाना अश्लीलता फैलाना है। कंबोडिया की संस्कृति और वहां का कानून इसे स्वीकार नहीं करता। इसलिए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा उन्होंने बिना सीमा शुल्क चुकाए कंबोडिया में प्रवेश किया। पुलिस के अनुसार, किसी भी विदेशी को उनके यहां ऐसी हरकत करने की छूट नहीं है। उन्हें देश की संस्कृति और कानून का भी पता नहीं है।
तो एक और देश में घुसने वाले थे ये?
पुलिस के अनुसार, आरोपियों का पीछा करती हुई पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे रुके नहीं, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं था कि वे कुछ गलत कर रहे हैं।
आशंका जताई जा रही है कि तीनों आरोपी, वियतनाम बॉर्डर क्रॉस करने जा रहे थे, लेकिन तभी उन्हें पकड़ लिया गया।
केंडल पुलिस चीफ ईव कैमरन ने कहा कि अपने आप में ये पहला मामला है जब कोई विदेशी निर्वस्त्र होकर कंबोडिया में बाइक चलाते पकड़ा गया है।
निर्वस्त्र घूमने पर मिलेगी ये सजा?
अधिकारियों ने कहा कि इन तीनों के काम से देश के सम्मान को झटका लगा है और यह कंबोडिया के कानून व संस्कृति के खिलाफ है। हम किसी को भी देश में पोर्नोग्राफी का प्रचार करने की छूट नहीं देंगे।
इस मामले में कंबोडिया के आप्रवासी विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बाद तीनों को देश से बाहर निकालने का निर्णय लिया गया है। यही उनका सजा है।
सूत्रों के अनुसार, अभद्र आचरण के कारण तीनों आरोपियों पर आजीवन कंबोडिया में प्रवेश करने पर रोक लग सकती है।