फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के तीसरे दिन ही जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन

Sat, 11 Jul 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा (अलीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के ग्राम बेलौठ निवासी एक शख्स की नवविवाहिता दुल्हन दो रात ससुराल रही, तीसरे दिन जेवर और नकदी लेकर गायब हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि ग्राम बेलौठ निवासी व्यक्ति की शादी नहीं हुई थी। थाना इगलास के ग्राम सूरजा कारौली के दो लोगों ने उसकी शादी कराने का प्रस्ताव रखा। तो युवक ने हामी भर ली। शादी के सामान तथा बारात की दावत के लिए एक लाख से ज्यादा रकम ले ली।

लड़की पक्ष दादरी निवासी बताया तथा कस्बा खैर में गोद भराई की रस्म पूरी कर एक जुलाई को कस्बा खैर में मैरिज होम में शादी हुई। लड़का पक्ष को बताया गया कि लड़की वालों पर अपना मकान नहीं है। वह किराए के मकान में रहते हैं। इसी कारण शादी की सभी रस्में खैर में पूरी कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन गांव बेलौठ आ गई तथा सभी रस्में पूरी हो गई। दो जुलाई को लड़की पक्ष से लड़की की मां बीमार हा ेजाने की सूचना मोबाइल द्वारा मिलने पर तीन जुलाई को नई नवेली दुल्हन को उसके मायके छोड़ने उसका पति गया तो दुल्हन दादरी में बस स्टैंड से गायब हो गई। जिसका पता न चलने पर पीड़ित ने ग्राम सूरजा कारौली के दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर पुलिस को दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें