वह शख्स हाथ धोकर उस महिला के पीछे पड़ा था और उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाना चाहता था।
महिला के कई बार मना करने के बावजूद वह शख्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
जब वह महिला उसके यौन प्रस्ताव से तंग आ गई तो एक रात उस शख्स को अपने घर बुलाया। खुशी-खुशी वह रात को महिला के घर पहुंच गया।
महिला के कमरे में पहुंच कर जैसे ही उसने कपड़े उतारे, महिला ने दरवाजा बंद कर दिया।
जबरन बनाता था महिला से यौन संबंध
उसके बाद उस महिला ने उसके जननांगों को तेजाब से नहला दिया। तेजाब के इस हमले से वह शख्स तड़पकर चिल्लाने लगा।
उसके चिल्लाने के बाद आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए और बुरी तरह झुलसे उस शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह घटना बांग्लादेश के उत्तरपश्चिमी ठाकुरगांव जिले की है। ‘बीडीन्यूज24 डॉट काम’ के अनुसार उस शख्स की पहचान 28 वर्षीय खाइदमुल इस्लाम के रूप में हुई है।
वह पेशे से कृषि उत्पादों का कारोबारी था। तेजाब हमले के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक का लिंग और शरीर के कई हिस्से झुलसे
खबरों के मुताबिक, तेजाब हमले में खाइदमुल इस्लाम बुरी तरह झुलस गया है।
महिला का आरोप है कि खाइदमुल लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था और उस पर जबरन सेक्स करने का दबाव बना रहा था।
महिला ने कहा कि कई बार मना करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। महिला ने कहा कि अगर उसकी हरकत की वजह से मेरे परिवार पर मुसीबत आती तो मैं इसे चुप रह कर बर्दाश्त नहीं कर सकती थी।
महिला ने बताया कि, मैंने पिछली रात उसे अपने कमरे में बुलाया।
महिला बोली, उसे मिली करनी का सजा
उसने सोचा कि आखिरकार मैं तैयार हूं, इसलिए वह जल्दबाजी में आ गया और अपने कपड़े खोलने लगा।
मैंने दरवाजा बंद किया और उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि तेजाब हमले में घायल खाइदमुल के चिल्लाने के बाद आस-पास के लोग इकटा हो गए और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
तेजाब के हमले में खाइदमुल का प्राइवेट पार्ट और शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। घटना के बारे में कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।