आईएसआईएस आतंकी संगठन लगातार भारत को अपने नापाक मंसूबों का निशाना बनाने की कोशिशें कर रहा है। लेकिन बार-बार उसे मुंह की ही खानी पड़ रही है। आतंकी आका अबु बकर अल बगदादी खुद मुंबई के मुस्लिम युवकों को इंटरनेट चैटिंग के जरिए बम बनाने की क्लास दे रहा है।
ये बड़ा खुलासा उन संदिग्ध आतंकियों ने किया है जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मुंबई और हैदराबाद से पकड़ा है।
सूत्रों के मुताबिक बगदादी स्काई और दूसरे प्राईवेट मैसेंजरों का सहारा लेकर भारत में आतंकी संगठन के लिए नए लड़ाकों की न सिर्फ भर्ती कर रहा है बल्कि उन्हें जिहाद के नाम पर कुर्बान होने और बम बनाने की पूरी जानकारी मुहैया करा रहा। यहीं नहीं आत्मघाती हमलों के लिए भी नए लड़ाकों की भर्ती हो रही है। नए युवकों को बरगलाकर बगदादी उन्हें खुद को धमाके में तब्दील होने की ट्रेनिंग दे रहा है।
इंटरनेट से नापाक मंसूबों और करतूतों की ट्रेनिंग पाने वालों में बड़ी मात्रा में महिलाएं भी शामिल है। कुलमिलाकर आतंक के गढ़ में बैठा बगदादी भारत में आतंकी का कारखाना खोलने की भरसक कोशिश कर रहा है।
आईएसआईएस की हैवानी कोशिशों के चलते भारत सरकार की चिंता की अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते दिनों खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देश के कुछ वरिष्ठ मुस्लिम गुरुओं से आग्रह किया था कि वो मुस्लिम युवाओं को जिहादियों से दूर रखने में मदद करें।