फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! सौतेली मां के साथ गंदी हरकत

Sat, 17 May 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ अपनी सौतेली मां के साथ रेप की कोशिश की थी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मामला यूपी के रामपुर की है। यहां भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने भोट थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि उसके पति की वर्ष 2009 में मौत हो चुकी है।

उसका सौतेला पुत्र जमीन को लेकर उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि वह उस दिन अपने घर में अकेली थी। रात को उसका सौतेला पुत्र अपने दो साथी के साथ घर में आया और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस दौरान उसके कपड़े फाड़ डाले और तीनों ने मिलकर उससे बलात्कार करने की कोशिश की। वह किसी तरह घर से बाहर निकल कर चिल्लाई तो सभी आरोपी वहां से भाग गए।

सगी मां को पीट-पीटकर मार डाला

वहीं, पेड़ बिक्री के रुपये न देने पर बेटे ने बूढ़ी मां की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतका के छोटे बेटे ने बड़े भाई के खिलाफ मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जटपुरवा गांव निवासी श्रीमती (65) पत्नी स्व. छेदीलाल ने एक सप्ताह पहले खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ 25 हजार रुपये में बेचे थे। बेटा सुनील कई दिनों से अपनी मां से रुपये मांग रहा था।

गुरुवार रात को उसने रुपये मांगे तो मां ने इनकार कर दिया। इससे नाराज बेटे सुनील ने मां को लात-घूसों और डंडे से पीट दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी छोटेलाल मौके पर पहुंचा और वृद्धा की गंभीर हालत देख उसके बेटे सुनील को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

रुपये मांगने पर मां ने किया था इनकार

इसके बाद वृद्धा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय वृद्धा की मौत हो गई।

मां की मौत होने के बाद हत्यारोपी बेटा शव को निजी वाहन में डाल घर लेकर चला गया।

घटना की जानकारी मृतका के भतीजे आकाश को हुई तो उसने दिल्ली में रह रहे मृतका के छोटे बेटे दीपक को फोन कर जानकारी दी। दीपक ने फोन पर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सफीपुर कोतवाली प्रभारी जमील अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें