फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित विधवा से गैंगरेप के बाद हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के कोतवाली इलाके के एक खेत में मंगलवार को दिनदहाड़े नशेड़ी युवकों ने विधवा दलित युवती संग सामूहिक दुष्कर्म करते हुए उसे जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन


यह वहशी दिल्ली के निर्भया कांड जैसी घटना की पुनरावृत्ति करना चाह रहे थे। वे युवती को निर्वस्त्र कर उसके कपड़े तक उठा ले गए। दो घंटे तक की गई दरिंदगी के चलते युवती की हालत बेहद नाजुक है। उसे इलाज व परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। खबर पर एसएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों की तलाश शुरू करा दी गई।

कोतवाली इलाके की 26 वर्षीय दलित युवती की शादी एक गांव में हुई थी। दो साल पहले उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह तीन बच्चों की मां है। कुछ समय से वह बीमार है, इसके चलते कुछ माह से मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन

निर्वस्त्र अवस्था में फेंक कर हो गए फरार

मंगलवार दोपहर वह चिकित्सक से दवा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसे जंगल में घास काटती हुईं अपने पड़ोस की कुछ युवतियां मिलीं। इसी बीच वह खुद लकड़ियां बीनने लगी। घास काट रही युवतियां कुछ आगे निकल गईं और खुद बेवा युवती लकड़ियां बीनते-बीनते एक बाग में पहुंच गई।

वहां मौजूद नशे में धुत चार युवक उसे जबरन जंगल में उठा ले गए और खेत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी की। शोर मचाने पर उसे पहले जमकर पीटा फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

इस दौरान गला दबाकर उसे जान से मारने तक की कोशिश की। मगर तभी आसपास आवाजाही की आवाज पर उसे निर्वस्त्र हालत में छोड़कर उसके कपड़े उठाकर आरोपी भाग गए। बाद में किसी तरह युवती बाहर आई और खेतों में काम कर रही महिलाओं से मदद मांगी।
विज्ञापन

ऐसी घटनाओं पर लगाम कब?

महिलाओं ने उसकी हालत देखी तो एक बारगी तो उनके भी होश उड़ गए। बाद में उसके शरीर को कपड़े से ढंकते हुए पुलिस को खबर दी। इसी बीच युवती बेहोश हो गई। सूचना पर सीओ सहित इलाका पुलिस पहुंच गई। बाद में एसएसपी जे रविंदर गौड़ भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पीड़िता को पहले कोतवाली और बाद में हालत नाजुक होने पर जिला मुख्यालय लाया गया। जहां महिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी  जे रविंदर गौड़ ने कहा कि घटना वाकई गंभीर है। युवती द्वारा बताए गए हुलिया व नाम के आधार पर आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है। उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें