जिस लड़की से वो राखी बंधवाता रहा उसी की नाबालिग बहन को नशीली दवाई पिला बंधक बनाकर 3 दिन तक करता रहा रेप। मामला पंजाब के मोहाली में खरड़ के गांव छज्जू माजरा का है।
यहां छज्जू माजरा रोड पर एक नामी हाउसिंग सोसाइटी में परिवार समेत किराए पर रहने वाली नाबालिग लड़की से एक युवक ने दुराचार कर दिया। आरोपी ने लड़की को नशीली दवाई पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। उसने तीन दिन तक लड़की को बंधक बनाए रखा।
पुलिस ने आरोपी दलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दलविंदर सिंह (24) का अपने मामा के घर में आना-जाना लगा रहता था। उसके रिश्तेदारों ने ही अपना फ्लैट लड़की के घरवालों को किराए पर दिया हुआ था।
आरोपी पीड़िता की दो बहनों से राखी बंधवाता था, लेकिन उस पर हमेशा बुरी नजर रखता था और मौका मिलते ही उसे डरा धमकाकर उससे दुराचार करता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले दलविंदर सिंह उर्र्फ गिन्नी ने उन्हें एक फ्लैट किराए पर दिलाया था।