फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु के एक और स्कूल में बच्ची से रेप

Wed, 30 Jul 2014 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यही नहीं पहले गिरफ्तार किए गए स्केटिंग टीचर मुस्तफा को पुलिस ने एक तरह से क्लीन चिट दे दी है जबकि पहले उसे मुख्य आरोपी बताया गया था। अब पुलिस का कहना है कि मुस्तफा की इस घटना में कोई सीधी भूमिका नहीं है। हालांकि उसके अप्रत्यक्ष तौर पर शामिल होने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सिटी पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी ने बताया कि शुरुआत में रेप की शिकायत की गई थी, लेकिन विबग्योर हाई स्कूल मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार करने के बाद अब यह मामला गैंगरेप का दिखाई दे रहा है।

लाल गिरी और वसीम पाशा नाम के जिम ट्रेनरों को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 376डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। इस केस में यह चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने स्केटिंग टीचर मुस्तफा और संस्थापक चेयरमैन रुस्तम केरावाला को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विबग्योर हाई स्कूल के खिलाफ होगी कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि हमें जो सबूत मिले हैं, वह साफ दर्शाते हैं कि इस घटना में दो लोग शामिल थे। पुलिस का यह भी मानना है कि मुस्तफा सीधे तौर पर इस मामले में शामिल नहीं है, लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने मुस्तफा का लैपटॉप भी जब्त कर लिया है, जिसमें बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री मिली थी। इसके अलावा मुस्तफा के खिलाफ भी पहले भी यौन दुर्व्यवहार का मामला दर्ज है।

डींस अकेडमी के प्रिंसिपल शांति मेनन ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद मुस्तफा ने लड़कियों को गलत ढंग से छूना नहीं छोड़ा था, इसलिए उसे हटा दिया गया था। विबग्योर हाई स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के मामले पर रेड्डी ने बताया कि हम उपलब्ध जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं। अगर हमें किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ जानकारी मिलेगी, तो हम उस पर भी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

रेप मामले में नया खुलासा, दो और गिरफ्तार

बेंगलुरु के एक स्‍कूल में 6 साल की मासूम से रेप की वजह से लोगों का गुस्‍सा अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि वैसी ही एक और वारदात हो गई।

बेंगलुरु के एक और स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। रेप का आरोप स्‍कूल के ही एक स्‍टाफ के बेटे पर है।

घटना 21 जुलाई की बताई जा रही है। एक न्यूज चैनल के मुताबिक, 7 साल की एक बच्‍ची को स्‍कूल के स्‍टाफ के बेटे ने जबरन हवस का शिकार बनाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

वहीं, पिछले दिनों एक निजी स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ हुई रेप की घटना में अब एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल के दो जिम ट्रेनरों को गिरफ्तार किया है और गैंगरेप का संदेह जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें