फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले की थी अपनी हत्या की भविष्यवाणी

Wed, 16 Jul 2014 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने वैसे तो दूसरों के मौत की भविष्यवाणी करते हुए बहुत सुना और पढ़ा होगा लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है कि कोई अपनी मौत की भविष्यवाणी खुद करें और सच निकले।
विज्ञापन


लेकिन एक ऐसी ही अजीबो-गरीब घटना अमेरिका में देखने को मिली। 28 साल की क्रिकलैंड की रहने वाली एक महिला ने जनवरी में हत्या कर दी गई थी।

एमी हर्गरोव 6 जनवरी को बेड पर मृत पाई गई थी। वह अपने व्वॉयफ्रेंड बुरेल कुशमैन के साथ साप्ताहिक छुट्टियां मनाने गई थी। एमी ने अपनी मौत की बात अपने व्वॉयफ्रेंड को भी बताई थी, उसके बच्चे का पिता उसकी हत्या कर देगा।
Trending Videos

2012 में पत्र लिखकर की थी भ‌विष्यवाणी

एमी ने अपनी मौत से पहले 2012 में एक पत्र लिखा था। जिसमें एमी ने लिखा था क‌ि ये काजग मेरी जान तो नहीं बचा सकता है लेकिन त‌ुमे ये मालूम पड़ जाएगा क‌ि किसने मेरी हत्या की?

कुशमैन शुरु से ही इस हत्या का दोषी माना जाता रहा है। लेकिन अभी तक उसे इस जुर्म के आरोप में गिरफ्तार नहीं किया गया है। कुशमैन पर किंग काउंटी सुपीरियर कोर्ट में दूसरी डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया था लेकिन वर्तमान में 10.5 लाख का बॉंड भरकर वह बाहर है।

जांचकर्ताओं का कहना है क‌ि कुशमैन के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत है जिसके आधार पर कुशमैन को गिरफ्तार किया जा सकता है। लेकिन जांच के दौरान कोई ऐसे सबूत नहीं मिले हैं जिससे ये मालूम चले क‌ि कुशमैन ने एमी पर हमला किया था।

कैसे हुई थी एमी की मौत?

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक मेड‌िकल रिपोर्ट में एमी की मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। एमी की लाश एक कंबल से आधी ढंकी पाई थी।

मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने किसी तरह की जबरदस्ती या लूटपाट की घटना से इनकार किया।

कुशमैन ने पूछताछ में बताया कि वह वीकेंड पर एमी के घर गया था लेकिन उन दोनों के बीच कोई लड़ाई नहीं ह़ई थी।

उसका कहना है कि पांच जनवरी को दोपहर में वह एमी के घर से वापस आ गया था।
विज्ञापन

प्रेगनेंसी के दौरान एमी का रेप किया था

हत्या के अलावा कुशमैन पर घरेलू हिंसा के तहत केस दर्ज करके जांच की जा रही है। कुशमैन की नई गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट है, प‌िछले महीने अपने नई गर्लफ्रेंड के साथ भी उसने मारपीट की है।

कुशमैन को इससे पहले भी तीन बार सजा हो चुकी है। एमी ने भी अपनी मौत से पहले ल‌िखा था क‌ि कुशमैन उसे बेहरमी से मारता पीटता है।

एमी के मुताब‌िक जब वह प्रेगनेंट थी तब कुशमैन ने गन प्वांइट पर उसके साथ रेप किया था और अपने एक रिश्तेदार के साथ सेक्स करने को भी कहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें