फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल बाद धार्मिक नेता ने माना, उसने बीवी को मार दिया था

Tue, 19 Jan 2016 08:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरिजाघरों और धार्मिक आयोजनों में भाषण देकर जीवन जीने का सही तरीका बताने वाला ये शख्स अपने ही गुनाह की आग में झुलस रहा है। तस्वीर धार्मिक नेता सैमुअल बोर्नट्रेगर की है। ये शख्स तब मीडिया की सुर्खियों में आ गया जब इसने खुद केंटकी पुलिस को बुलाकर अपने गुनाह की दास्तान बयां की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दिल पर जुर्म का बोझ ढो रहे सैमुअल ट्रेगर ने ये बात कबूली है कि साल 2006 में उसकी 26 वर्षीय बीवी एन्ना योडर बोर्नट्रेगर की हत्या उसी ने की थी।

39 वर्षीय बोर्नट्रेगर अमेरिका के ओहायो में बाउलिंग ग्रीन से करीब 80 किलोमीटर दूर 50 लोगों के समूह में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि जब वो अपनी बीवी के साथ मिजूरी के ग्रामीण इलाके में रह रहा था, तब उसने वारदात को अंजाम दिया। बोर्नट्रेगर ने कबूला है कि उसने जहर देकर बीवी को मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के कबूलनामे से अनुयायी स्तब्ध

हफिंगटनपोस्ट की खबर के मुताबिक धार्मिक नेता के खुद गुनाह कबूल करने को लेकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई। पुलिस के मुताबिक उसने पुलिस को बताया कि बीवी की हत्या की बात को दिल में लिए वो चर्च में धार्मिक शिक्षाएं नहीं दे पा रहा था।

उधर बोर्नट्रेगर के अनुयायियों को जब ये बात पता चली तो वो यकीन नहीं कर पाने की स्थिति में थे, लेकिन खुद धार्मिक नेता ने हत्या की बात कबूली इसलिए उन्हें यकीन करना पड़ा।

उधर मृतका के परिवार वालों में उसकी मां बीमार मां है। पिता पहले ही गुजर चुके हैं। एन्ना से धार्मिक नेता के 4 बच्चे हैं। चारों बड़े हो चुके हैं। एक वकील ने संदेह जताया कि पता नहीं बोर्नट्रेगर की दूसरी बीवी उसके साथ कैसे रहती होगी। फिलहाल धर्मिक नेता पुलिस की गिरफ्त में है और अदालती कार्रवाई चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें