फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों छात्रों को राहत, जल्द घोषित हो सकता है रूसा का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रूसा सीबीसीएस में कॉलेजों में चल रहे यूजी डिग्री कोर्स के दूसरे और चौथे सत्र की परीक्षाओं की अवार्ड एंट्री की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो गई। विवि की ओर से मूल्यांकन केंद्रों को 19 जनवरी तक दी गई समय सीमा समाप्त होने के साथ ही बुधवार को विवि शेयरिंग के डीआईटी के सर्वर से अवार्ड एंट्री के ताजा अवार्ड एंट्री स्टेट्स लेगा।
विज्ञापन


इसके बाद अब विश्वविद्यालय की परीक्षा विंग और कंप्यूटर सेंटर इन दोनों सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य शुरू कर देगा। समय दिए जाने के बावजूद जो मूल्यांकन केंद्र अवार्ड और इंटरनल असेसमेंट एंट्री करने में डिफाल्टर रहे हैं, छात्रों के परीक्षा परिणाम लटकने के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

15 जनवरी को मूल्यांकन केंद्रों को जारी निर्देशों में 19 जनवरी तक हर हाल में अवार्ड एंट्री कार्य पूरा करने का समय दिया गया था। उस समय तक करीब 65 फीसदी अवार्ड और इंटरनल असेसमेंट का कार्य ही पूरा हो पाया था।
विज्ञापन

एंट्री पूरी न करने वालों को विवि का नोटिस

विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से अभी भी एंट्री पूरी न करने वाले कॉलेजों को बाकायदा पत्र और ई मेल से सूचित किया गया है। एंट्री का कार्य पूरा होने पर ही सभी कॉलेजों का परिणाम पूरा निकल पाएगा।

आज मालूम होंगे एंट्री के ताजा आंकड़े : सीओई
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि समय सीमा दिए जाने पर अधिकतर कॉलेजों ने एंट्री के कार्य पूरा कर लिया है, मगर अभी भी कुछ ऐसे कॉलेज और मूल्यांकन केंद्र है, जहां से हजारों एंट्री या तो हुई ही नहीं, या फिर एंट्री के बाद वेरिफिकेशन नहीं हो पाई है।

दूसरे सत्र के किस मूल्यांकन केंद्र की एंट्री शेष
नाहन 8508, हमीरपुर 9636, आरकेएमवी 2852, कुल्लू 2852

चौथे सत्र की किस केंद्र की कितनी एंट्री शेष
नाहन केंद्र 7863, हमीरपुर 3513, कुल्लू 3408, आरकेएमवी 2631, बिलासपुर 2815, पालमपुर 2032, संजौली 2035
विज्ञापन

बिना एडमिट कार्ड सेना भर्ती में मौका नहीं

हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, बडू के खेल मैदान में 23 जनवरी से 30 जनवरी तक सेना भर्ती होगी। भर्ती में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया होगा। बिना एडमिट कार्ड भर्ती स्थल पर एंट्री नहीं दी जाएगी। ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर के उम्मीदवारों के लिए सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही लिपिक, स्टोर कीपर और सिपाही तकनीकी पदों पर भर्ती होगी।

भर्ती निदेशक कर्नल रोहित कुशवाहा ने कहा कि 23 जनवरी को आरटी जेसीओ, (धर्म गुरू, मौलवी, पादरी, ग्रंथी) हरियाणा, हिमाचल और यूटी चंडीगढ़ से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों की भर्ती होगी। 23 जनवरी को ही सिपाही सामान्य ड्यूटी और सिपाही क्लर्क, स्टोरकीपर, सिपाही तकनीकी के पदों के लिए हमीरपुर की तहसील हमीरपुर, टीहरा सुजानपुर और बमसन के उमीदवारों की भर्ती होगी।

भोरंज, बड़सर, नादौन और उप तहसील बिझड़ी और गलोड़ के उम्मीदवारों की भर्ती 24 जनवरी को होगी। बिलासपुर की तहसील बिलासपुर सदर, घुमारवीं, उप तहसील भराड़ी और नमोहल के उम्मीदवारों की भर्ती 25 जनवरी को होगी। बिलासपुर की तहसील झंडुता और श्रीनैणा देवीजी तहसील के उम्मीदवारों की भर्ती 26 जनवरी को होगी। ब्यूरो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें