दो टेनिस खिलाड़ियों समेत पांच लोगों ने एक महिला टेनिस खिलाड़ी से गैंगरेप किया है। उस समय वह महिला खिलाड़ी एक टूर्नामेंट में शामिल होने ग्रीस आई थी।
पुलिस सूत्रों ने बाताया कि तीन अक्ूटबर को एथेंस के पास एक होटल में एक अमेरिकी टेनिस खिलाडी़ से गैंगरेप हुआ।
ग्लोबल पोस्ट के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक रोमानियाई युवक के साथ सेक्स कर रही थी तभी तीन फ्रांसीसी और एक जर्मन व्यक्ति ने उससे गैंगरेप किया।
हालांकि पांचों आरोपियों का कहना है कि वे निर्दोष हैं। उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है, जैसा कि उस युवती ने आरोप लगाए हैं।
उन पांच में से एक टेनिस कोच, दो पेशेवर टेनिस खिलाड़ी, एक फिटनेस कोच और एक डांस सिखाने वाला व्यक्ति है।