पत्नी के पड़ोसी के साथ भाग जाने से परेशान पति ने अपने ही बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और खुद भी फांसी लगा ली। दिल दहला देने वाली ये घटना मुंबई के नलासोपारा इलाके में हुई। 48 साल के श्रीधर शेट्टी के शव के पास से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक उसने अपनी और बच्चों की मौत के लिए पत्नी सोनाली को दोषी ठहराया है।
शेट्टी को अपनी बीवी का पड़ोस के तेजस जोशी के साथ अफेयर का पता था। नोट के अनुसार अफेयर को खत्म करने के लिए श्रीधर ने कई बार सोनाली को मना किया था।
पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि सोनाली और तेजस दो दिन से फरार हैं। इसी से तंग आकर श्रीधर ने खुद तो फांसी लगाई ही साथ में बच्चों का भी गला घोंटकर मार डाला। श्रीधर के साथ उसके दोनों बच्चों के शव भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। श्रीधर के बड़ी बेटी श्रद्घा चौथी क्लास में पढती थी और छोटी बेटी साईदया नर्सरी की छात्रा थी।