फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद किशोरी को जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 22 Apr 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोसीकलां (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच युवकों ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद किशोरी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर हालत में सोमवार को उसे एक स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, वहां से मंगलवार देर शाम को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार शाम पास के एक गांव में हुई। पीड़ित किशोरी घटना के समय शौच के लिए गई थी। तभी गांव का एक युवक से उसे बहला फुसलाकर नौहरे में बने एक कमरे में ले गया और उसे बंद कर दिया। आरोप है कि वहां पर पांच युवकों ने उसे साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी को मारने के लिए घर पहुंच गया आरोपी

किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की और उसे मुक्त कराया। रात में परिवारीजनों ने बदनामी के डर से कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच आरोपी फिर से उनके घर पहुंचे और मकान में घुस किशोरी को जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी।

सोमवार सुबह परिवारीजनों ने कस्बे के एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। मंगलवार किशोरी के पिता ने थाने पर घटना के संबंध में तहरीर दी, तब घटना की जानकारी पुलिस को हुई। एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात अजय कुमार ने किशोरी के मजिस्ट्रेटियल बयान कराए।

गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें